इस साल रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस वर्ष भद्रा एक दिन पूर्व ही समाप्त हो जाएगी. अत: निर्विघ्न रूप से ता. 28 को सूर्योदय से रक्षाबंधन का शुभकालिक समय रहेगा। ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल के संचालक ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम ने बताया कि शाम के अनुसार वैदिक राखी का प्रयोग करना चाहिए. भाई को पूर्वाभिमुख होकर राखी बंधवानी चाहिए. रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए दो अलग-अलग शुभ मुहूर्त बताए गए हैं. पहला सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 5-58 बजे से सुबह 10-53 बजे तक रहेगा. इसके बाद अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12-04 बजे से 12-53 बजे तक बताया गया है. इस अबूझ घड़ी में भी भाई की कलाई पर राखी बांधना उत्तम माना गया है. पं.गौतम के अनुसार यह त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा की तिथि को ही मनाया जाात है. हालांकि इस बार सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और भद्रा काल लगने की वजह से लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति है। रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को चंद्र ग्रहण विदेशों में होगा अत: भारत भूमि में सूतक नियम मान्य नहीं है। जबकि 28 तारीख को सूर्योदय के पूर्व ही भद्रा समाप्त हो जाएगी। इसलिए राखी सूर्योदय से शाम तक निर्विघ्न रूप से बांधी जा सकेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *