नारेन्द्र शर्मा

💥मेरिट में चौथे स्थान का दावा, 12वें क्रम के अभ्यर्थी को ज्वाइनिंग देने का आरोप💥

शिकायत पर विभागीय जांच शुरू💥

जिला उमरिया। शासकीय सज्जन उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में लाइब्रेरियन वर्ग-3 अतिथि शिक्षक की ज्वाइनिंग प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आया है।
अभ्यर्थी आकाश वर्मन ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मेरिट सूची और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
💥मेरिट सूची में चौथा स्थान होने का दावा💥

शिकायतकर्ता के अनुसार लाइब्रेरियन वर्ग-3 अतिथि शिक्षक की मेरिट सूची में उनका क्रमांक चौथा है। इसके बावजूद उनसे नीचे 12वें क्रम के अभ्यर्थी को ज्वाइनिंग दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए संबंधित दस्तावेजों एवं नियमों के आधार पर जांच की मांग की है।
💥दूसरे विकासखंड के पैनल से अभ्यर्थी लाने का आरोप💥

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जिस अभ्यर्थी को ज्वाइनिंग दी गई, उसे किसी अन्य विकासखंड के पैनल से लाकर नियुक्ति दी गई है जबकि इस ब्लाक के योग्यवान अभ्यर्थी अब भी भर्ती के इंतजार मे है । ऐसे में सवाल यह है कि अतिथि शिक्षक की ज्वाइनिंग के लिए लागू पैनल, मेरिट एवं विकासखंड संबंधी प्रावधानों का पालन किस प्रकार किया गया।
💥DPI के नियमों को लेकर भी शिकायत💥

शिकायतकर्ता ने ज्वाइनिंग प्रक्रिया को DPI के निर्धारित नियमों के विपरीत बताते हुए विभागीय स्तर पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
💥आखिर 12वें क्रम के अभ्यर्थी को किस आधार पर मिली ज्वाइनिंग?💥

मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि शिकायतकर्ता का मेरिट क्रमांक चौथा था, तो 12वें क्रम के अभ्यर्थी को ज्वाइनिंग किस नियम, पैनल और प्रक्रिया के आधार पर दी गई? क्या दोनों अभ्यर्थी एक ही विकासखंड अथवा पैनल से संबंधित थे? यदि अलग-अलग पैनल थे तो दूसरे पैनल से अभ्यर्थी चयनित करने का आधार क्या था?
💥प्रभारी प्राचार्य ने नहीं दिया पक्ष💥

मामले के संबंध मे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य यू.बी. सिंह सोलंकी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में वर्जन देने के लिए अधिकृत नहीं हैं वहीँ दोबारा फोन पर संपर्क करने पर इनके द्वारा फोन पर बातचीत करने से इनकार करते हुए बाहर होने की बात बता पल्ला झाड लिया गया जिससे विस्तृत पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
💥DEO बोले—पत्र प्राप्त हुआ, जांच जारी💥
वहीं जब जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह बरकड़े से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि शिकायत संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है पत्र के आधार पर जांच की जायेगी।
💥जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें💥

फिलहाल मामला विभागीय जांच के अधीन है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में मेरिट सूची, पैनल, विकासखंड और ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं। यदि प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो विभाग संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करता है, यह जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा!

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *