सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ यातायात जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा SDOP उमरिया के निर्देशन में यातायात पुलिस उमरिया द्वारा थाना पाली में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पी टी एस तिराहा व प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण न करने वाले चालकों के विरुद्ध व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई
यातायात पुलिस उमरिया द्वारा आज दिनांक को विशेष अभियान के तहत शासकीय आदर्श कॉलेज एवं शासकीय आई टी आई कॉलेज उमरिया में लगभग 800 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई छात्र-छात्राओं को लाइसेंस बनने के उपरांत वाहन चलाने समझाइए दी गई दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट किस तरह से जीवन की रक्षा करता है वीडियो क्लिप के माध्यम से बताया गया छात्र-छात्राओं को पैदल चलने के नियम,हाईवे पर वाहन चलाते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए ब्लाइंड स्पॉट से किस तरह बचा जाएhsrp नंबर प्लेट की उपयोगिता ट्रैफिक साइन की जानकारी दी गई सड़क दुर्घटना में घायल और मृतक व्यक्ति के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं कैशलैस ट्रीटमेंट योजना hit n run योजना रहवीरयोजना की जानकारी भी दी गई तथा जयस्तम्भ चौक, गाँधी चौक, चंदिया चौक मे पम्पलेट वितरण कर यातायात नियमो का पालन करने एवं उक्त योजनाओं की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Leave a Reply